वार्डवासियों एवं किसानों की मांग पर कन्हारपुरी स्थित चारागाह की भूमि में निर्माण कार्य न करने दिये निर्देश.....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

चारागाह भूमि में कोई कार्य न करने महापौर ने लिखा कलेक्टर को पत्र ....

राजनांदगांव- कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 में चारागाह हेतु संरक्षित भूमि में निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर वार्डवासियों एवं किसानों द्वारा विरोध कर काम बंद करने की मांग करने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने काम बंद करवाकर कलेक्टर को उक्त भूमि का उपयोग शासकीय कार्य हेतु न करने पत्र प्रेषित किया है।

उल्लेखनीय है कि कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 स्थित रिक्त भूमि में शासन की योजना का क्रियान्वयन करने निर्माण कार्य प्रांरभ किया गया था, निर्माण प्रांरभ होने पर कन्हारपुरी वासियों एवं किसानों के द्वारा उक्त पशुचारागाह हेतु संरक्षित भूमि में बिना किसानों एवं वार्डवासियों की सहमति के निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर वार्डवासियों एवं किसानों द्वारा विरोध कर कार्य बंद करने लिखित में शिकायत की गयी। शिकायत प्राप्त होने पर महापौर श्रीमती देशमुख ने वार्डवासियों को आश्वस्त कर निर्माण कार्य बंद करने संबंधित को निर्देशित किये तथा उक्त चारागाह भूमि में शासकीय योजनाओं के लिये निर्माण कार्य नहीं करने तथा अन्य कार्यो के उपयोग में नहीं लेने वार्डवासियों के हित में कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया एवं दूरभाषा के माध्यम से चर्चा की जिसमें कलेक्टर ने सभी काम रोकने के निर्देश दिए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations