वार्ड नं. 9 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये महापौर ने किया भूमिपूजन :
तवरित खबरे :

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2022।

 नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने वार्ड नं. 9 बुनकर भवन के पास महापौर निधि अंतर्गत 3.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष  हरिनारायण पप्पू धकेता, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य  मधुकर वंजारी, भागचंद साहू, श्रीमती दुलारी बाई साहू, वार्ड नं. 9 के पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे व श्री ऋषि शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के बुनकर महिला समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज महापौर निधि अंतर्गत वार्ड नं. 9 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये आज भूमिपूजन किया गया, उक्त निर्माण कार्य प्रांरभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा ताकि बुनकर महिला समाज को इसका लाभ मिल सके और वहा वे अपने कार्यो का सुचारू संचालन कर सके। इस अवसर पर उप अभियंता दीलिप मरकाम सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations