UP के स्कूलों की जर्जर हालत पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल
त्वरित खबरे :

2/ अगस्त /2022

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कई जिलों से जर्जर स्कूलों की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर निशाना साधा है. बता दें कि बरसात में उत्तर प्रदेश के स्कूलों की हालत को दिखाते हुए चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए हैं.

चंद्र शेखर आजाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर उत्तर प्रदेश के जिलों के स्कूलों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि ‘यूपी के मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि सरकारी स्कूल में कान्वेंट जैसे शिक्षा मिल रही है. डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की कमी, फूलपुर, प्रतापगढ़, चंदौली और बागपत जैसे विद्यालयों के ढांचे को देखकर लगता है कि यहां पढ़ाई भी नहीं हो सकती है. झूठ बोल कर खुद की वाह वाही करते हैं योगी जी.

बता दें कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने जो स्कूलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, वो उत्तर प्रदेश के बागपत, चंदौली, प्रतापगढ़, फूलपर के विद्यालयों की है. किसी स्कूल की हालत बेहद जर्जर है तो किसी स्कूल में बरसात का पानी इस तरह जमा हो गया है कि वह तालाब से कम नहीं लग रहा है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations