02 मार्च 2023
राजनांदगांव । कलेक्टर डोमन सिंह के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में नकल को रोकने तथा परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल ने 1 मार्च को आयोजित 12वीं की परीक्षा की जांच के लिए परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक दबिश दी।
जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल क्रमांक 3 के लिए प्रभारी अधिकारी सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता एवं उनके साथ सहायक अधिकारी एसडीओ श्रीमती उषा चटर्जी, व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार रंगारी, व्याख्याता बृजेश वर्मा द्वारा 1 मार्च को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुमड़ीबोड, कोहका, टप्पा, तिलईरवार, चिचोला और छुरिया का निरीक्षण किया गया। सहायक अधिकारी वीरेन्द्र कुमार रंगारी ने बताया कि परीक्षा निर्धारित समय में प्रारंभ हुई है और किसी भी शाला में नकल प्रकरण नहीं पाया गया है।

Facebook Conversations