त्रिपुरा हिंसा में UAPA के तहत आरोपी बनाए गए वकीलों और पत्रकारों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अगले आदेश तक इन पर कठोर कार्यवाही नहीं करने का निर्देश दिया है। दरअसल, SC में याचिका दायर करके UAPA की FIR को चुनौती दी गई है। दो वकीलों- मुकेश कुमार, अंसारुल हक अंसारी और एक पत्रकार- श्याम मीरा सिंह ने UAPA के कठोर प्रावधानों के तहत दर्ज आपराधिक मामले रद्द करने की मांग की है। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले में UAPA लगाने के लिए त्रिपुरा पुलिस से जवाब भी मांगा है।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations