तुमडीलेवा से ककरेल मार्ग जर्जर,ग्रामीणों मे आक्रोश :
त्वरित खबरे :

01 मार्च 2023

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तुमड़ीलेवा से ककरेल मार्ग निर्माण कार्य किया गया। जिसमें कार्य पूर्ण अवधि 5 जनवरी 2020 है और इस सड़क की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है। जो पूरी तरह से जर्जर हो गया है संबंधित ठेकेदार द्वारा कोई मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है।

तुमड़ीलेवा से ककरेल मार्ग अति जर्जर हो गया है। इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर पूरी तरह से उखड़ (गायब) गया है और मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं गिट्टीया बिखरी पड़ी हुई है। ग्रामीण जनों ने बताया कि इस मार्ग पर स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण जनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस मार्ग पर आए दिन लोग फिसल कर लोग गिर पड़ते हैं, ग्रामीण जनों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की नवीन डामरीकरण शीघ्र किया जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम ककरेल से मौहाभाठा के बीच सड़क का निर्माण सन 2014 में हुआ था जिसका आज तक मरम्मत नहीं किया गया और ना ही नया बनाया जा रहा है ,जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जहां मार्ग राजनांदगांव विधानसभा और डोंगरगढ़ विधानसभा के मध्य पड़ता है।

ग्रामीणों ने आगे बताया कि यह सड़क जो डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आता है वह मात्र 1 वर्ष में पूरी तरह से डामर उखड़ कर गिट्टियां बाहर आ गई है शासन प्रशासन से कई बार मांग करने के बावजूद भी संबंधित ठेकेदार द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस सड़क निर्माण के ठेकेदार द्वारा घटिया क्वालिटी का निर्माण किया गया है और मात्र 1 से 2 वर्ष के अंदर ही रोड से पूरी तरह डामर गायब हो चुकी है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस मार्ग की दुर्दशा से भली-भांति अवगत है लेकिन क्षेत्र के नेता सिर्फ अपने आप में ही मस्त हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations