टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या की  मामले में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता आतंकियों को 24 घंटे  में ही मार गिराया
त्वरित खबरे

 27  मई  2022 

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों एक और बड़ी सफलता मिली है, जिसमें उन्होंने टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की हत्या करने वाले आतंकियों को 24 घंटे में ही मार गिराया है।कल रात में दो एनकाउंटर हुए हैं। श्रीनगर पुलिस को खबर मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी साउथ कश्मीर से यहां आए हुए हैं, जिसके बाद श्रीनगर पुलिस की टीम ने इस पर आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया है। वहीं उन्होंने आगे बताया कि दूसरा एनकाउंटर अवंतीपोरा में हुआ है जिसमें दो आतंकी मारे गए हैं।

Image

इसके साथ ही कश्मीर I टीवी कलाकार अमरीन भट की जघन्य हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझाया गया है। इस हत्या में शामिल दोनों आतंकी ढेर हो गए हैं, जिनकी पहचान स्थानीय आतंकी शाहिद मुश्ताक भट और फरहान हबीब के रूप में हुई है। इन आतंकियों ने लश्कर के कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार अमरीन भट को मारा था। इनके पास से एक एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations