रायपुर। हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं और परिवारों के लिए ‘तीजहरिन उत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक मनोरंजन और महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का संगम होगा।
उत्सव में मेहंदी, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत एवं कराओके, पारंपरिक खेल, तंबोला, योग और स्वास्थ्य जांच शिविर जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही तीज पूजा और व्रत कथा का भी आयोजन होगा।
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के लिए सजे-धजे झूले, ब्यूटी एवं पार्लर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं बच्चों के लिए भी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में पारंपरिक और फलाहारी व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकेगा।
तीजहरिन उत्सव 2026 का आयोजन 13 से 15 सितंबर 2026 तक हर्षपुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर, रायपुर में किया गया है। आयोजकों के अनुसार, प्रकृति की गोद में तीज की परंपराओं और आधुनिक मनोरंजन का यह अनोखा मेल महिलाओं, सखियों और परिवारों के लिए यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से रखा गया है।

Facebook Conversations