राजनांदगांव। तहसील साहू संघ राजनांदगांव द्वारा शक्ति घाट बिरनपुर मे भुनेश्वर साहू के निर्मम हत्या की कड़ी आलचना करते हुए घटना की निंदा की है। बर्बरतापूर्वक की गई हत्या के आरोपियो को फांसी की सजा देने की मांग की है तथा पीड़ित परिवार व गांव के निवासरत साहू समाज परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। उसके बाद समाजिक पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित की जिसमें उक्त घटना की कड़ी निंदा की तथा घटना में मृत भुनेश्वर साहू की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उक्त कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष श्रीमति अंजू साहू, नीलमणि साहू, तुलदास साहू, महेश साहू, चंद्रशेखर साहू, गिरीश साहू कामता साहू, तिजेश्वरी साहू, राजेश्वरी साहू, गीता साहू, शैलेंद्री साहू, खिलेश्वरी साहू, केशरी साहू,शिव साहू, रमाकांत साहू, कमल नारायण साहू, गनपत साहू, हरीश साहू एवं बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।य
त्वरित खबरे :

Facebook Conversations