थाना छावनी अंतर्गत हुए हत्या के मामले में संक्षिप्त विवरण...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

थाना छावनी अंतर्गत हुए हत्या के मामले में संक्षिप्त विवरण....

विवरण -दिनांक (7/01/2026) के शाम को सुनील राय उम्र 47 साल अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स मोटर सायकल से पीछे में अपने बड़े पिताजी के लडके बड़े भाई विकरमा यादव उम्र 66 साल के साथ घर से जलेबी चौक की ओर से जवाहर मार्केट जा रहे  थे, कि समय शाम करीबन 05/15 बजे जैसे ही जिंदल इलेक्ट्रिकल दुकान के सामने पहुंचे थे तभी साईड से आ रहे स्कूटी चालक जिसका नाम सुकांत सोनकर उर्फ चिरागन उम्र 19 साल अपने स्कूटी को चलाते हुए पास आकर मोटर सायकल को साइड में दबाया जिससे सुनील राय मोटर सायकल को दबाते हुए किनारे किया फिर उससे बोला कि देखकर गाडी नही चलाते हो इतने में वह स्कूटी खडे कर  गाली गलौच कर पैर  मुक्का से मारा  जिससे मृतक विकरमा यादव वही गिर गया व बेहोश हो गया एवं  सुनील राय के चेहरे में आंख के नीचे चोट आई एवं आरोपी मौके से फरार हो गया।सुनील राय द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया जो मौके पर पहुंच कर विकरमा यादव को  इलाज हेतु शासकीय अस्पताल सुपेला लेकर गए, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु हो जाना बताए। पुलिस को सूचना मिलते ही फरार आरोपी को छावनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल पकड़ कर हिरासत में लिया गया  एवं थाना छावनी में धारा  109,103 BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations