तेलीटोला के गामनलाल ने धान खरीदी केन्द्र सुरेगांव के व्यवस्था की तारीफ...
त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

किसान गामनलाल को अपने उपज का 24 घंटे में मिला भुगतान...

बालोद : छत्तीसगढ़ सरकार की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें समय पर उनके उपज का सही भुगतान कर उन्हें प्रोत्साहित भी कर रही है। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम तेलीटोला के प्रगतिशील किसान गामनलाल देवांगन ने बताया कि आज वे तीसरी बार अपना धान बेचने के लिए सुरेगांव स्थित उपार्जन केंद्र पहुंचे हैं। देवांगन ने बताया कि अक्सर उपार्जन केन्द्रों में भीड़ और अव्यवस्था की चिंता किसानों को रहती है, लेकिन धान उपार्जन केन्द्र में व्यवस्थाएं किसानों के अनुकुल और सुव्यवस्थित रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय और बैठने जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतरीन थीं। तौल और हमालों की पर्याप्त सुविधा से धान विक्रय भी सुचारू रूप से हुई, जिससे उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।किसान गामनलाल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि धान बेचने के 24 घंटे के भीतर ही उनके बैंक खाते में राशि जमा हो गई। उन्होंने बताया कि अपने मेहनत की कमाई का फल इतनी जल्दी मिलने पर काफी खुशी हुई थी।  देवांगन ने विशेष रूप से राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। इस सुगम व्यवस्था और त्वरित भुगतान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations