स्वच्छता जीवन की पहली आवश्यकता, इसे जीवन में अनिवार्य रुप से शामिल करें
त्वरित ख़बरें -

मोहला । संकल्प यात्रा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ग्राही महिला समूहों के माध्यम से ग्राम पंचायत मोहभट्टा, शेरपार, विजयपुर, तेलीटोला, में कचरा प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि स्वच्छता जीवन की सबसे पहली आवश्यकता है, इसके बिना हम जीवन की खुशी और अच्छाई की कल्पना नहीं कर सकते। सभी नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अनिवार्य रूप से शामिल करें। स्वच्छता से  अनेक बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इन संदेशों के साथ महिला समूह के द्वारा ग्रामीण नागरिकों को प्रेरित किया गया।

          मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.कंचना वाल्दे जनपद पंचायत मोहला द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का निरीक्षण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीण पंचायतों के सरपंच, सचिव व समूहों से ओ डी एफ प्लस मॉडल बनाने के संबंध चर्चा किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्यो को जल्द पूर्ण करने हेतु ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवो को निर्देशित किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations