स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत विविध आयोजन...
tvarit khabren -satyabhama durga riporting

राजनांदगांव । स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में साफ सफाई के अलावा विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही है। जिसके तहत  निगम सीमाक्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने जानकारी देकर, उनके लिये विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने बढ चढ कर हिस्सा लिया। स्वच्छता पखवाड़ा में शासन द्वारा निर्धारित गतिविधिया संचालित करने के लिये आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौपा है। ठा.प्यारेलाल स्कूल एवं आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये स्वच्छता संबंधित स्वच्छ इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें निबंध, चित्रकला, रंगोली, वेस्ट टू आर्ट प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों ने बढ चढ कर हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किये। विद्यार्थियों को साबुन से हाथ धुलाई , गिला व सूखा कचरा की पहचान करने, बताया गया, विद्यार्थियों ने जहॉ एक ओर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने रंगोली एवं चित्रकारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया, वही स्कूल की वेस्ट समाग्री से आर्ट बनाया।निगम के उप अभियंता गरिमा वर्मा, ज्योति साहू, सुश्री सुषमा साहू, सुश्री आयुषी सिंह, डागेेश्वर कर्ष, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य संजीव मिश्रा, मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी पवन कुर्रे, जिला समन्वयक कीर्तन साहू व देवेश साहू ने स्कूलांे में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करने महती भूमिका निभाई। शाला के प्राचार्यो ने स्वच्छता अपनाने, घर के आस पास साफ सफाई रखने, गिला व सुखा कचरा पृथक पृथक करने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने विद्यार्थियों को शपथ दिलायी। आज के इस स्वच्छता अभियान के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अपने स्कूलों में वृक्षारोपण भी किया। स्वच्छता अभियान के तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता जागरूकता संबंधी दिवाल लेखन भी किया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations