3 मार्च 2023
राजनांदगांव। आदर्श ग्राम सुरगी में स्वर्गीय श्रीमती पुष्पलता साहू की स्मृति वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रवचन कर्ता पंडित श्री श्याम महाराज जी है।
राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ,कामता प्रसाद साहू ,आनंद साहू संयोजक प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी शामिल होकर भागवत कथा का रसपान किया और व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया।
भागवत महापुराण कथा मे डीजे बाजे गाजे के साथ गली भ्रमण करते हुए भागवत भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई, श्रद्धालु भक्तजन झूमते नाचते अपने घर के सम्मुख भागवत भगवान की श्री कृष्ण की आरती उतारकर पूजा अर्चना किया।

Facebook Conversations