सुरगी में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा रुखमणी विवाह मे अविनाश एवं धन्वंतरी साहू विवाह बंधन में बंधे :
त्वरित खबरे : अविनाश साहू एवं धन्वंतरि साहू ने एक-दूसरे को माला पहनाकर श्री मद भागवत महापुराण से आशीर्वाद लिया :

01 मार्च 2023

राजनांदगांव। आदर्श ग्राम सुरगी में स्वर्गीय श्रीमती पुष्पलता साहू की स्मृति वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रवचन कर्ता पंडित  श्याम महाराज जी है उन्होंने कथा प्रसंग में रुखमणी विवाह की कथा सुनाई और झांकी प्रस्तुत की गई।

भागवत कथा पंडाल में रुखमणी विवाह एवं दही लूट किया गया रुखमणी विवाह के साथ-साथ एक जोड़ी विवाह अविनाश साहू एवं धनवंतरी साहू ने एक दूसरे को माला पहनाकर विवाह बंधन में बंधे। पंडित श्याम जी महाराज ने नव दंपति अविनाश साहू एवं धन्वंतरी साहू को बधाई देते हुए कहा कि भागवत कथा में इस तरह विवाह होना एक गौरव का क्षण है। विवाह कार्यक्रम में तेल माटी, चूलमाटी , मायन, बरात स्वागत, गाजे-बाजे के साथ पटाखा फोड़ते हुए बारातियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। वर और वधू के माता पिता एवं रिश्तेदार ग्रामीण जनों ने टिकावन टिककर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया। नव दंपति के विवाह पर उसके रिश्तेदार ,माता-पिता के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े, साथ साथ रुखमणी विवाह एवं दही लूट में ग्रामीण जन बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण भगवान के दही लूट का आनंद लिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations