सुराना महाविद्यालय में रक्तदान के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

दुर्ग - सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय के यूथ रेड कास सोसायटी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एंव नव दृष्टि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 15 जनवरी को रक्तदान के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता  अनिल बल्लेवार ने अपने उद्बोधन में रक्तदान को महादान कहा और प्रत्येक व्यक्ति इसे अपना कर्तव्य एंव समाज के प्रति जिम्मेदारी समझें।  राज अडतिया ने अपने उद्बोधन में जानकारी दी कि वे प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करते हैं और रक्तदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए कहा कि लोगों को अपने घर से ही रक्तदान प्रारंभ करना चाहिए। नव दृष्टि फाउन्डेशन के अध्यक्ष कुलवंत भाटिया ने भी रक्तदान का महत्व बताया एंव विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष  प्रवीण चन्द्र तिवारी, सचिव  दिलीप इंगले, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा, सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश अग्रवाल, नेशनल स्कूल के प्राचार्य श्रीमती मधु गोस्वामी, एनएसएस अधिकारी श्रीमती निधि मिश्रा व डॉ. उमेश वैद्य, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नीलेश तिवारी, रेड कास सोसायटी के प्रभारी फरहा परवीन सिद्दकी उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations