निरंकारी सत्संग भवन में मुक्ति पर्व दिवस मनाया गया...
राजनांदगाँव : सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से १५ अगस्त २०२५ शुक्रवार को संत निरंकारी सत्संंग भवन लालबाग राजनांदगाँव में मुक्ति पर्व दिवस का आयोजन किया गया, इस अवसर पर खैरागढ़ से पधारें परम पूज्य महात्मा संतोष मौर्या ने बताया की सतगुरू जो भी सेवाऐं देते है, ये सेवाऐं बड़े भागों से मिलती है, सेवा कोई छोटी या बड़ी नही होती, सेवा तो सेवा ही होती है, आज निरंकारी मिशन में इन महात्माओं का नाम अमर क्यों है? पूज्य लाभ सिंह जी, पूज्य चाचा प्रताप सिंह जी, पूज्य राजकवि , पूज्य सत्यार्थी , पूज्य संतोष सिंह , पूज्य कुलदीप सिंह , परम पूज्यनीय राजमाता एवं परम पूज्यनीय जगतमाता बुद्धवंती सहित कई महात्माओं ने सतगुरू के वचनों को हमेशा अमल करते रहें । सतगुरू का जो भी वचन आता उन वचनों को बड़े प्यार से पालन किया करते थे, निरंकारी मिशन को मजबूती प्रदान करने में इन्हीं संतो का बहुत बड़ा योगदान है, मानवता की भलाई के लिए जिन संतो ने अपने जीवन की कुर्बानी दी अपना जीवन ब्रम्हज्ञान लेकर सत्य को आगे फैला रहा है, वहीं संत होता है, वहीं भक्त होता है । भक्त दिखावें का नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन जीतेंं है, भक्त का जीवन एक मुकम्मल इंसान का जीवन होता है । ऐसा इंसान हर एक से उस तरह ही व्यवहार करता है, जैसा वह वास्तव में है, कोई दिखावा नही, बल्कि उसके अंदर इंसानियत ही होती है, जो अंदर और बाहर हमेशा झलकती है । इन्हीं संतो की याद में निरंकारी मिशन हर वर्ष १५ अगस्त को मुक्ति पर्व दिवस के रूप में सिर्फ भारत में ही नही विदेशों में भी मनाया जाता है ।

Facebook Conversations