शेयर बाजार की बात करें तो आज उछाल देखने को मिला है। वहीं, सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट कम हो गए हैं। आज यानी 27 जून 2024 को सोने की कीमत कम हुई है। जबकि, चांदी की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी की कीमत में 26 जून को सीधा 1000 रुपये कम हुए थे।
सोने और चांदी के गिरे दाम
प्रति 10 ग्राम सोने के रेट में 250 रुपये की कमी हुई है जिसके बाद 22 कैरेट सोने का रेट 66,000 रुपये की जगह 65,750 रुपये हो गया है। 24 कैरेट सोने के रेट में 270 रुपये की कटौती हुई है और ताजा रेट 72,000 रुपये की जगह 71,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चांदी की ताजा कीमत 90,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
Facebook Conversations