सर्विस रजिस्ट्रेशन करवाने के बहाने  साइबर ठगी
AC सर्विस करवाने के लिए ऑनलाइन किया था नंबर सर्च; ठगों ने बातों में उलझा OTP ले निकाले 99999

हरियाणा  7 अप्रैल पानीपत जिले के एक कारपेट उद्यमी के साथ साइबर ठगों ने ठगी कर ली। दरअसल, उद्यमी ने AC सर्विस करवाने के लिए ऑनलाइन नंबर सर्च किया था। जिस नंबर पर बातचीत करने वाले ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर बातों में उलझा लिया। इसके बाद उन्होंने लिंक भेज ओटीपी पूछा और खाते से 99 हजार 999 रुपए निकाल लिए।


खुद के साथ ठगी होने का अहसास होने पर उद्यमी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

सर्विस रजिस्ट्रेशन करवाने के बहाने भेजा था लिंक
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वह विराट नगर पानीपत का रहने वाला है। उसकी हरिनगर कच्चा फाटक पर कारपेट की फैक्टरी है। 6 अप्रैल को वह फैक्टरी में मौजूद था। दोपहर करीब 2 बजे उसने एसी सर्विस के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर उन्हें कॉल की। इस नंबर पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सर्विस रजिस्ट्रेशन के लिए वे मैसेज के जरिए एक लिंक भेज रहे हैं, वह उस पर क्लिक कर 10 रुपए का भुगतान कर दे।

इसके बाद सर्विस रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। इसके बाद मनोज ने उक्त लिंक पर क्लिक कर 10 रुपए का भुगतान कर दिया। 10 रुपए का भुगतान होने के बाद कथित कस्टमर केयर वालों ने कहा कि अब उसके पास सर्विस ब्यॉय की कॉल आएगी, जिसे वह लिंक और ओटीपी शेयर कर दें। इनसे बातचीत होने के तुरंत बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। जिसने खुद को एसी सर्विस ब्यॉय बताया। उसने लिंक व ओटीपी मांग। जैसे ही उससे ये दोनों चीजे शेयर की, उसके खाते से एक ही बार में 99 हजार 999 रुपए डेबिट हो गए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations