सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा और संस्कार का समागम हैं - " सांसद "
छुरिया:- खुज्जी विधानसभा के आमगांव (कुमर्दा) सरस्वती शिशु मंदिर में सांसद निधि से 4 लाख रु की लागत से बनने वाले भवन का सासंद संतोष पाण्डेय एवं अन्य अतिथि ग्रामीणजनों के साथ पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि . संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगांव,अध्यक्षता जगजीत सिंह भाटिया पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो,विशिष्ट अतिथि एकांत चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष छुरिया,विशेष अतिथि घासी साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा,बोधन साहू मंडल अध्यक्ष कुमर्दा उपस्थित थे। आमगांव भूमि पूजन के अवसर पर पहुंचे सांसद ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा और संस्कार का समागम है शिक्षा और संस्कार देकर यहाँ के आचार्यगण हमारे देश के भविष्य ,विद्यार्थियों को अपने जीवन के सफलता के प्राप्ति के लिए नीव को मजबूत करने का कार्य हमारे सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यगण करते है ।जिस तरह से सभी को अपने घर मे नैतिक आचरण की शिक्षा दी जाती है उसी तरह एक अभिभावक के रूप में आचार्यगण सभी विद्यार्थियों को आत्म स्वालंबी बनाने के लिए नैतिक शिक्षा, शारिरिक शिक्षा ,व्यवहारिक शिक्षा, क्रीड़ा शिक्षा समस्त शिक्षाओ से मजबूत कर हमारे देश के भविष्य को गढ़ते है ।मैं आप सभी सरस्वती शिशु मंदिर शाला परिवार को एवम समस्त ग्रामवासी आमगांव को यह कहता हूं कि विकास कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी का जनप्रतिनिधि हमेशा अग्रसर रहते है ।हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए नित नये आयाम गढ़े है जिससे आप सभी परिचित है आमगांव के विकास कार्य के लिए कभी कोई कमी नहीं होगी ।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम आमगांव सरपंच श्रीमती सविता बाई भुआर्य, खुर्सीटिकुल सरपंच श्रीमती दुर्गा महानदिया ,सोमझिटिया सरपंच भारती देवांगन ,आमगांव उपसरपंच हीरालाल साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू ,होरी लाल साहू,हेतराम साहू ,श्री राम सेन ,सरस्वती शिशु मंदिर शाला समिति अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिन्हा, उपाध्यक्ष सावित्री साहू ,प्राचार्य भोलाराम देवांगन ,थानसिंग सिन्हा ,गणेश राम भोयर ,राकेश सिन्हा, दिनेश सिन्हा शाला परिवार एवं समस्त ग्रामवासी आमगांव उपस्थित थे ।

Facebook Conversations