सरकार की पाठशालाः बीजेपी मंत्रियों के स्टाफ को पढ़ा रही शिष्टाचार का पाठ
त्वरित खबरे

भोपाल  12/07/2022

 मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार मंत्रियों के स्टाफ को शिष्टाचार का पाठ पढ़ा रही है। प्रशासन में नैतिकता के मूल्य, तनाव प्रबंधन कार्यशैली और जीवन प्रबंधन की पाठ दिए जाएंगे

इसी कड़ी में विशेष अधिकारियों को सोशल मीडिया और साइबर क्राइम की ट्रेनिंग दी जा रही है।

ट्रेनिंग में मंत्रियों के स्टाफ को जनता से व्यवहार करने का तरीका सिखाया जाएगा। स्पेशल ट्रेनिंग 15 जुलाई तक चलेगी। स्टाफ को आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अफसर भी ट्रेन करेंगे, जिसमें कैबिनेट एजेंडा ब्रीफिंग से लेकर विधानसभा सत्र के कार्यों की ट्रेनिंग मिलेगी।


BJP के शिष्टाचार के पद पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि यह झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार चला रहे हैं। ये वहीं BJP है जो अपने कर्मचारियों को लंबे समय से भ्रष्टाचार का पाठ पढ़ा रही है। मंत्रियों के OSD से लेकर सभी स्पेशल कर्मचारियों पर कई बड़े इंलज़ाम पहले ही लग चुके हैं। मंत्रियों के OSD और कर्मचारी ही इनके फाइनेंस मंत्री है। अब ये लोग अपने OSD को डकैती का पाठ सिखाना चाहते हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations