SR Dste और Chief OS 1 लाख 80 हजार की घूस लेते गिरफ्तार ,रेलवे के दीमक!
त्वरित खबरे : रेलवे में मिले ठेके की कुल रकम
30 जून 2022
21 करोड़ से ज्यादा का था टेंडर

इस मामले में एक ठेकेदार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी थी कि उसे ओपन टेंडर के माध्यम से एक करोड़ 15 रुपए और 92 लाख रुपए के दो ठेके मिले थे. इन प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के पश्चात उसने रेलवे के सामने संशोधित आकलन यानी काम में जितना पैसा खर्चा हुआ उसकी बाबत बिल आदि पेश किए.

 आरोप है कि मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने संशोधित आकलन का अनुमोदन करने के बदले उससे कुल ठेके की राशि जो संशोधित आकलन के आधार पर आई थी, उसमें 2% कमीशन की मांग की. यह भी आरोप है कि उसने रिश्वत की मांग वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता की तरफ से की, जिन्हें वह पूरा बिल पास करना था. आरोप है कि ठेकेदारको धमकाया गया कि यदि वह रिश्वत की राशि नहीं देगा तो उसका बिल पास नहीं होगा.

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने की छापेमारी इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर एक लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के अंबाला स्थित कार्यालय एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. सीबीआई का दावा है कि छापेमारी के दौरान अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations