संजीवनी क्लीनिक में बड़ी लापरवाहीः 12 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी, दो दिन में मांगा जवाब :
त्वरित खबरे :

30 अक्टुबर  2022

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजधानी के संजीवनी क्लीनिक में डॉक्टर समय पर क्लीनिक नहीं पहुंच रहे है। लॉक्टरों के इस कृत्य को विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले में सीएमएचओ (CMHO) ने 12 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी डॉक्टरों से दो दिन में जवाब मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी के निर्धारित समय से कई घंटों तक डॉक्टर नहीं मिलते है। कई क्लीनिक पर 12 बजे के बाद डॉक्टर पहुंचते है। सुबह 9 बजे डॉक्टरो के क्लीनिक पहुंचने का समय निर्धारित है। इसके बाद भी कोई समय पर क्लीनिक नहीं पहुंचे।

निरीक्षण में अधिकतर डॉक्टर क्लीनिक से नदारद मिले। CMHO ने आगे लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चेतवानी के बाद भी लापरवाही बरती वेतन कटौती की जाएगी। नौकरी जाने का भी खतरा हो सकता है। लॉग इन करने के बाद भी डॉक्टर घंटों गायब दिखे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations