17 मार्च 2023
अम्बागढ़ चौकी। विकासखंड के शिक्षा जगत में लगातार नए प्रयोगों का दौर जारी है। जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भरपूर जोश के साथ जमीनी स्तर पर उतारने का बीड़ा यहां के विकासखंड मुख्यालय से लेकर जमीनी प्राथमिक स्तर तक जारी है। इसी क्रम में अंगना मां शिक्षा को और बेहतर तरीके से बताने स्मार्ट माता उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जो कि ग्राम डोंगरगांव में तीसरे चरण का आयोजन दिनांक 15.03.2023 को प्राथमिक शाला प्रांगण में बड़े ही धूम धाम से किया गया। जिसमें संकुल चिखली, आमाटोला, रेंगाकथेरा, सिंगाभेड़ी, और मक्के के प्राथमिक शाला से चयनित श्रेष्ठ माताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सतरूपा चंद्रमा, सरपंच ग्राम पंचायत डोंगरगांव, विशिष्ट अतिथि श्रीमती जगीता मंडावी, सरपंच ग्राम पंचायत, हांडी टोला और विशेष अतिथि संतोष पाण्डेय जी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा संकुल समन्वयकों में सुंदर मंडावी जी, अरूण यादव जी, गुलशन साहू जी, साथ ही पवन रामटेके जी, और दयाशंकर नंदेश्वर जी शामिल हुए। आसपास से प्रधान पाठकों में श्रीमती जगीता ठाकुर, श्रीमती नीलिमा रामटेके, श्रीमती कमलेश ठाकुर, साथ ही अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संतोष पाण्डेय जी का बहुत योगदान रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में माताओं के समर्पण भावना को अपने बच्चों के लिए लगातार बनाए रखने कहा। साथ ही बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के कथन "दो रोटी कम खाओ परंतु अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ।" इस पर जोर दिया। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अच्छे तरीके से मनोज कुमार चंद्रवंशी, कार्यक्रम प्रभारी द्वारा किया गया।उन्होंने भी बच्चों से लगातार मौखिक रूप से ही जुड़े रहने और लगातार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती जागीता ठाकुर, प्रधान पाठक, जरहाटोला एवम् पुखराज यादव,शिक्षक, प्राथमिक शाला डोंगरगांव द्वारा किया गया।

Facebook Conversations