समाज सेवक संघ द्वारा साडिय़ाँ वितरित की गईं...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाँव|  समाज सेवक संघ द्वारा पाताल भैरवी मंदिर में जरूरत मंदो को साडिय़ाँ वितरित की गई। समाज सेवी व संघ के संयोजक संजीव सिंघल, शिक्षिका श्रीमती सुशीला सिंघल, संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती यामला साहू एवं डोगरगाँव की तहसील अध्यक्ष उमा साहू ने पाताल भैरवी मंदिर में सर्वप्रथम काली माँ के दर्शन कर उन्हें साडिय़ाँ समर्पित कीं एवं तत्पश्चात् मंदिर परिसर में निर्धन भिक्षुणिओं को साडिय़ाँ आर्पित कीं ।इसी प्रकार उन्होंने वृद्धा आश्रम में भी वहाँ के प्रभारी कमलेश कोसरे को वृद्धजनों को वितरित करने हेतु केले एवं साडिय़ाँ सौंपी गई एवं वृद्धजनों से भेंट कर उनके हाल-चाल पूछे, वे सभी संतुष्ट थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations