समाज के संगठन को बढ़िया और मजबूत समाज बनाना: ताम्रध्वज साहू :
त्वरित खबरे :हमारे पूर्वजों ने हमें संगठित रहना सिखाया: भागवत साहू

2 अप्रैल 2023

 राजनांदगांव/ छुरिया। परिक्षेत्रीय साहू संघ गैदाटोला ,ग्रामीण साहू समाज मातेखेड़ा के तत्वाधान में 1 अप्रैल को कर्मा जयंती समारोह धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे माननीय श्री ताम्रध्वज साहू मंत्री लोक निर्माण गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन दोपहर 12 हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ जिनका भव्य स्वागत साहू समाज के पधाधिकारियों व सामाजिक बंधुओं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती छन्नी चंदू साहू विधायक खुज्जी, श्रीमती चित्ररेखा साहू उपाध्यक्ष पर्यटन विभाग राज्यमंत्री दर्जा, भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ, वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही,श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव ,खेदूराम साहू पूर्व विधायक डोंगरगांव, नीलमणि साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव ,डॉ नीरेंद्र साहू संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव ,मदन लाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,मिलाप दास साहू संयोजक ज़िला साहू संघ, पुरुषोत्तम साहू सलाहकार जिला साहू संघ,डोकरण साहू ,श्रीमती भेष बाई साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू ,नेहरू लाल साहू, जोधी राम साहू, चुरामन साहू ,दीनदयाल साहू ,श्यामसुंदर साहू , नलेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, बाल किशन साहू के आतिथ्य में हुआ।

मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री ने मां कर्मा के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर, ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात परीक्षित पुरी एवं ग्रामीण साहू समाज ने अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह साल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

*हमारे पूर्वजों ने हमें संगठित रहना सिखाया : भागवत साहू**

राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत मेहनत करके समाज को खड़ा किया है साहू समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। समाज संगठित सुसज्जित होकर एकता के साथ कार्य कर रही है, मैं समस्त तहसील ,परिक्षेत्रीय एवं ग्रामीण के अध्यक्षों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि वह समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने समस्त कार्यों को छोड़कर समाज में समय देते हैं।अध्यक्ष भागवत साहू ने समस्त जिले वासियों एवं क्षेत्रवासियों को कर्मा जयंती की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

*जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की**

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता काशी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि एक दूसरे के सुख दुख में काम आने से समाज संगठित होता है दुखी व्यक्ति को समाज सहयोग करें और मानव सेवा ही मनुष्य का परम दायित्व है उनकी उन्नति विकास के लिए कार्य करें श्रीमती साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को गर्म जनती की बधाई दी और उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर सीसी रोड 5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।

*जिला अध्यक्ष अपने कार्यकाल में समाज की एक बुराई को खत्म करने का निर्णय ले :ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री**

मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री ने कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करना समाज का परम दायित्व है समाज में अनेक कुरीतियां है प्रत्येक जिलाध्यक्ष अपने कार्यकाल में समाज की एक बुराई को दूर करने का संकल्प लें तभी हमारा समाज विकास और उन्नति करेगा उन्होंने आगे कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयां, कुरीतियाँ ,रूढ़िवादी है उन्हें समाप्त करें। कर्मा जयंती में प्रत्येक साहू परिवार अपने घर में दिया अवश्य जलाएं और उन्होंने पापमोचनी एकादशी के माहत्म्य को बताया। चैत्र एकादशी पापमोचनी के दिन प्रत्येक साहू परिवार अपने घर के प्रमुख द्वार पर गोबर से लिप कर दीया जरूर जलाएं आप सभी से मेरा आग्रह निवेदन है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती छन्नी साहू खुज्जी विधायक ने संबोधित करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंत्री जी को अवगत कराया।

शिवबालक साहू समाजसेवी दुर्ग श्रीमती चित्रलेखा साहू , भारत लाल साहू नेवी संबोधित करते हुए मां कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डाला और सामाजिक बुराइयों पर प्रकाश डाला। यह जानकारी रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations