स्कूली लड़के-लड़कियां पहनेंगे एक जैसी ड्रेस; कैसी होगी केरल की जेंडर न्यूट्र्ल यूनिफॉर्म
त्वरित खबरे

“ये क्या लड़कों जैसे कपड़े पहन लिए?” अगर आप एक लड़की हैं, तो जींस-शर्ट पहनने पर ये शब्द आपने कभी न कभी जरूर सुने होंगे। अक्सर ‘लड़कियों जैसे’ कपड़े पहनने पर लड़कों को भी इस तरह के शब्द सुनने को मिलते हैं।

अब हालांकि, केरल के एक स्कूल के लड़कों और लड़कियों के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल कोई नहीं कर पाएगा। इस स्कूल ने लड़के और लड़कियों, दोनों के लिए एक जैसी ड्रेस लागू कर दी है। स्कूल के इस फैसले को देशभर में सराहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस पहल से बच्चों में स्कूल के दौरान ही जेंडर इक्वालिटी, यानी सभी जेंडर को बराबर समझने की सोच विकसित होगी।

समझते हैं, पूरा मामला क्या है? स्कूल ने ये कदम क्यों उठाया है? आखिर जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म क्या होती है? और दुनियाभर के स्कूलों में जेंडर इक्वालिटी को बढ़ाने के लिए और क्या-क्या पहल हो रही है?...

YOUR REACTION?

Facebook Conversations