सिन्हा समाज का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन
त्वरित ख़बरें - छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया। विगत दिनों विकासखंड के ग्राम पुर्रामटोला में छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार सिन्हा समाज तहसील स्तरीय होली मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें समाज के महिला ,पुरुष, बच्चे सब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और माता बहादुर कलारिन के तेल चित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की   शुरुआत किया गया वही अतिथियों का फूल माला और गुलाल से स्वागत सत्कार कर एक दूसरे को होली की बधाई दिया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ठाकुर राम सिन्हा जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येकस्वजातीय  भाइयों को एकजुट रहकर अपने अपने कर्तव्य का पालन करने से समाज का विकास और उन्नति होगा तथा समाज के नियमावली का पालन करना प्रत्येक स्वजातियों का दायित्व है ।तहसील समाज के संरक्षक चंद्रिका प्रसाद डडसेना ने सर्वप्रथम होली त्यौहार को लेकर अपना उद्बोधन शुरू किया उन्होंने कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के कारण मनाया जाता है हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती हिरण्यकशिपु ने अपने बहन होलिका को आदेश दिया कि पहलाद को गोद में लेकर आग में बैठे लेकिन आग में बैठने से होलिका जल गई और भक्त पहलाद बच गया। बाद में श्री विष्णु जी हिरण्यकशिपु को मार दिया ईश्वर भक्त पहलाद की याद में होली जलाई जाती हैं और इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है उन्होंने आगे कहा कि आज हर क्षेत्र में शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे व्यापार व्यवसाय हो ,चाहे राजनीति का क्षेत्र हो ,निरंतर आगे बढ़ रहा है और सभी  सामाज के लोगों को उन्होंने निवेदन किया कि आप घर में एक रोटी भले कम खा लेना लेकिन अपने अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित मत करना क्योंकि बिना शिक्षा के खुद का, समाज  का ,गांव का, प्रदेश का ,देश का विकास का कल्पना भी  नहीं किया जा सकता ।सभा को संतोष सिन्हा मंडलेश्वर संबोधित करते हुए समाज के रीति नीति पर प्रकाश डाला और सभी को होली की शुभकामनाएं दिया ।तहसील के पूर्व संरक्षक स्वर्गीय महेतरु राम सिन्हा के अचानक निधन पर शोक व्यक्त किया और सभी समाज  के लोगों ने 2 मिनट का  मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

इस अवसर पर एक नाथ सिन्हा, रामकुमार सिन्हा ,हीरा लाल सिन्हा, डोंगरगांव मंडलेश्वर भागवत राम सिन्हा, टिकेश्वर सिन्हा कोषाध्यक्ष डोंगरगढ़, क्षेत्र अधिकारी देव कुमार सिन्हा, गौर सिंह सिन्हा, राजकुमार सिन्हा ,नरेंद्र सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सफल मंच संचालन नारायण सिन्हा सचिव ने किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations