सीरियल किलर की मौत: तड़पा-तड़पाकर लड़कियों को उतारता मौत के घाट.... फिर डेड बॉडी से करता Sex.... मशहूर रियलिटी शो का था विनर.......
त्वरित ख़बरें - दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर की मौत: तड़पा-तड़पाकर लड़कियों को उतारता मौत के घाट.... फिर डेड बॉडी से करता Sex.... मशहूर रियलिटी शो का था विनर.......

सीरियल किलर की मौत: तड़पा-तड़पाकर लड़कियों को उतारता मौत के घाट.... फिर डेड बॉडी से करता Sex.... मशहूर रियलिटी शो का था विनर.......

डेस्क। अमेरिका में 70 के दशक के सीरियल किलर रॉडनी जेम्स अलकाला की मौत हो गई। वह जेल की सलाखों के पीछे अपनी सजा काट रहा था। तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में 77 साल के 'डेटिंग गेम किलर' के नाम से मशहूर शातिर सीरियल किलर रॉडनी की मौत हो गई है। 2010 में कैलिफोर्निया में अलकाला को मौत की सजा सुनाई गई थी। 

 

 

सजा उसे 1977 और 1979 के बीच पांच हत्याओं के लिए दी गई थी। मौत कैलिफोर्निया में तब हुई जब उसे फांसी दी जाने वाली थी। अधिकारियों ने एक बयान में पुष्टि की कि तबीयत खराब होने के चलते उसे सैन जोकिन वैली अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राकृतिक कारणों से उसकी मृत्यु हो गई। पांच हत्याओं में से एक 12 वर्षीय लड़की की भी हत्या शामिल थी। अधिकारियों को संदेह है कि अलकाला ने देशभर में 130 से अधिक लोगों की हत्या की होगी।

 

 

अलकाला पहले अपने तौर-तरीके से महिलाओं को उनकी तस्वीरें लेने का लालच देकर लुभाता था और इसके बाद उनका यौन उत्पीड़न करता था। इसके बाद वह महिलाओं का गला घोंटकर या पीट-पीटकर उन्हें मार डालता था। जांचकर्ताओं का कहना है कि उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इसका कभी सटीक पता नहीं चल सकता। अभियोजन पक्ष की ओर से मैट मर्फी ने कहा कि आप एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो लोगों को मारने की तलाश में है।

 

 

क्योंकि वह इसका आनंद लेता है। अभियोजकों ने कहा कि उनकी दो पीड़ितों को उनकी मौत के बाद नग्न कर दिया गया था। सभी पीड़िताओं का बार-बार गला घोंट दिया गया था और उनकी पीड़ा को बढ़ाने के लिए उन्हें बार-बार बेहोशी से जगाया गया था। अलकाला पहले लड़कियों को तड़पा—तड़पाकर मारता था और फिर डेड बॉडी से सेक्स करता था। अलकाला अमेरिका के एक मशहूर टीवी रियलिटी शो का विनर भी रह चुका है। इसी शो में वह एक लड़की को डेट पर ले जाना चाहता था, उसने मना कर दिया। उसके बाद वह साइको हो गया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations