सीजी-07 वाहन चालकों को फिर देना होगा टोल टैक्स
त्वरित खबरे- दुर्ग बायपास टोल प्लाजा से दुर्ग पासिंग सीजी-07 की गाड़ियों टोल वसूली हो गई शुरू

दुर्ग  - प्रदेश में सरकार बदलते ही दुर्ग बायपास टोल प्लाजा से दुर्ग पासिंग सीजी-07 की गाड़ियों टोल वसूली शुरू हो गई है। लोग वाहन लेकर जाते हैं तब उनको पता चलता है कि टोल वसूली की जा रही है। इसे लेकर टोल के कर्मचारियों के साथ फिर वाद विवाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि वसूली को लेकर टोल प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है।

चुपचाप टोल वसूली शुरू करने की जानकारी मिलने पर सांसद विजय बघेल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दुर्ग से राजनांदगांव रोड में बायपास टोलनाका पर दुर्ग पासिंग सीजी-07 गाड़ियों से ली जा रही टोल वसूली को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस टोल नाका पर सीजी-07 गाड़ियों पर टोल वसूली को बंद करवाया गया था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय वसूली के विरोध में आंदोलन किया गया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations