सीईओ जिला पंचायत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों से की अपील...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर द्वारा विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत मंचादूर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आजीविका डबरी निर्माण को शासन की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ आजीविका से जोड़ने का सशक्त माध्यम मिलेगा।उन्होंने बताया कि जिले में 1050 आजीविका डबरी के निर्माण से बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे, ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से जी-राम-जी योजना के अंतर्गत हितग्राही मूलक आजीविका डबरी निर्माण हेतु आगे आने का आग्रह किया।वर्षा पूर्व निर्माण पूर्ण करने के निर्देश ब्लाक मोहला के ग्राम पंचायत मंचादूर में निरीक्षण के दौरान डबरी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को प्रोत्साहित किया गया तथा ग्राम पंचायत मंचादूर की सरंपच को विशेष चर्चा कर अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया आजीविका से जौडने जैसे मछली पालन, बाड़ी विकास, कमल व ढेस उत्पादन, बकरी-गाय पालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया गया। साथ ही, वर्षा पूर्व डबरी निर्माण पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी में विशेष ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें सरपंच, पंच, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने आजीविका डबरी को भविष्य में सिंचाई, मत्स्य पालन एवं कृषि आधारित आजीविका का प्रमुख साधन बताया।मनरेगा के अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं स्थायी आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। ग्रामीणों एवं विशेषकर महिलाओं द्वारा इस पहल का व्यापक स्वागत किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations