सीएम शिवराज ने इंदौर एडीएम पवन जैन को सस्पेंड किया :
त्वरित खबरे :

 19 अक्टुबर 2022

सीएम शिवराज ने इंदौर एडीएम पवन जैन को सस्पेंड कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एडीएम को निलंबित करने का फरमान जारी किया। मुख्यमंत्री ने एडीएम इंदौर पवन जैन को तत्काल प्रभाव से हटाकर भोपाल पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएम शिवराज का सख़्त तेवर देखने को मिला।

इंदौर एडीएम पवन जैन पर ये कार्रवाई जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग के साथ संवेदनहीन रवैया के कारण किया गया है। इंदौर एडीएम ने दिव्यांग के साथ सही बर्ताव नहीं किया। सस्पेंड के बाद जैन को अब भोपाल के वल्लभ भवन में पदस्थ किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। सीएम भोपाल, इंदौर, बैतूल, गुना में हुई घटनाओं का संज्ञान ले रहे हैं। सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी और पुलिस कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारी बैठक से जुड़े हुए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations