श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मे पहुचे पूर्व विधायक भोलाराम साहू, खुशहाली,सुख समृद्धि की कामना
त्वरित ख़बरें

खुज्जी - खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बादराटोला में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके कथावाचक पंडित विनोद गोस्वामी है ।खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक व राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी भोलाराम साहू ने बादरा टोला पहुंचकर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रसपान किया और व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया, और साहू जी समस्त जिले वासियों एवं क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि ,खुशहाली की मंगल कामना करते हुए संबोधित किया भोलाराम साहू ने कहा कि भक्तों की पुकार सुनकर भगवान दौड़कर चले आते हैं, इस धरती पर जब जब भक्तों पर कष्ट अत्याचार हुए तब तक भगवान कोई ना कोई रूप में आकर भक्तों के संकट कष्ट को दूर किया है।ऐसे आयोजन करने के लिए आयोजक समिति एवं ग्रामवासी को बधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेषित किया इस दौरान केदार साहू, रोहित साहू, अनिल मानिकपुरी, गिरधारी साहू, राम गुलाल घावड़े, गिरीश कुमार सोनवानी ,दिलीप सिग्ने, संदीप स्नाकर सहित ग्रामीण जन ने भी व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations