अभियुक्त के रूप में किसे नामित किया गया है, इसकी अदालत के समक्ष कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. आरोप पत्र को 13 मई को अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है, क्योंकि अदालत अभी नहीं बैठ रही है. ईडी अधिकारियों ने यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि आरोपी के रूप में किसे नामित किया गया है
एक तरफ सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को बेल मिल गई तो दूसरी तरफ जांच एजेंसी ईडी भी सुपरएक्टिव हो गई है. शुक्रवार शाम को ईडी की टीम राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करने पहुंची. कोर्ट के फाइलिंग काउंटर पर ईडी की टीम द्वारा चार्जशीट फाइल करने के विजुअल भी सामने आए हैं. ईडी की तरफ से फाइल की गई इस पूरक चार्जशीट में के कविता समेत कुछ अन्य लोगों के नामों को भी शामिल किया गया है.
राऊज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल हुआ पूरक आरोपपत्र
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया. ईडी ने रॉउज एवन्यू कोर्ट में 224 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर दी है. इस चार्जशीट में के कविता, चनप्रीत सिंह, दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद सिंह के नाम शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक सामने आया है कि केजरीवाल और आप के खिलाफ आरोप पत्र बाद में दाखिल किया जाएगा. अभी सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का नाम चार्जशीट में शामिल नहीं है.
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक अंतरिम जमानत मिल गई है. अंतरिम जमानत पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसजी से कहा, 'अगर आप बहस में कुछ जोड़ना चाहते हैं तो जोड़ सकते हैं.' सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मैंने एफिडेविट दायर कर दिया है. बेंच ने कहा कि हम 1 जून तक अंतरिम जमानत का आदेश दे रहे हैं.

Facebook Conversations