रायपुर/भिलाई नगर 20 मई 2025:- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने 25 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में अनेक जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें कई गाड़ियों में सुबह 5 बजे भिलाई पहुंची। टीम ने भिलाई दुर्ग में अम्रपाली सोसायटी हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति अशोक अग्रवाल नेहरू नगर में होटल व्यवसायी आशीष गुप्ता, नेहरू नगर पश्चिम में बहुचर्चित सुरेश केजरीवाल, नेहरू नगर पूर्व बंसी अग्रवाल, नेहरू नगर पूर्व स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय गोयल , नेहरू नगर पूर्व में उद्योगपति मनीत जैन दुर्ग में व्यवसायी विश्वास गुप्ता खुर्सीपार में विनय अग्रवाल सहित कई स्थानों पर इस समय छापे की कार्यवाही जारी है.ACB/EOW की टीम भिलाई टीम में विट्ठलपुरम पहुंची थी इस परिसर में उद्योगपति गोविंद मंडल का बांग्ला है किंतु मकान में ताला लगे होने की वजह से टीम लौट गई, इसी तरह एक टीम सेक्टर 2 में अय्यप्पा मंदिर के समीप मिटू तिवारी उर्फ मिथिलेश तिवारी के घर पर भी सुबह 5:30 बजे पहुंची थी और 10:30 बजे तक जांच पड़ताल के उपरांत टीम लौट गई बताया जाता है कि बहुचर्चित मिंटू तिवारी उर्फ मिथिलेश तिवारी का यह माता-पिता का घर है मिंटू तिवारी अपने परिवार के साथ राजधानी रायपुर में निवासरत है।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations