शराब दुकान का विरोध
त्वरित खबरे-

महासमुंद 8 अप्रैल  शहर के रायपुर रोड में प्रीमियम शराब दुकान के खुलने का विरोध आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया। गुरुवार को आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन, विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव, कोषाध्यक्ष राकेश झाबक, मीडिया प्रभारी क़ादिर चौहान व कार्यकर्ताओं ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

इस दौरान आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि गंगा जल को हाथ में लेकर शराबबंदी की झूठी कसम खाने वाली कांग्रेस आज बेनकाब हो गई है। कुछ दिन पहले रायपुर रोड में उसी के बगल स्थान पर खुल रहे शराब दुकान का विरोध करने वाले लोग आज गायब हैं। शराब का दुष्प्रभाव आना तय है। मुख्य मार्ग से गुजरने वाली कालोनी के महिलाओं व बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ने की संभावना है।

भाजपा को भी आड़े लेते हुए उन्होंने कहा 15 साल तक लोगों को शराब परोसने वाली भाजपा आज शराब बंदी की बात सिर्फ अखबारों में कर रही है। आम आदमी पार्टी ने इस प्रीमियम नए शराब दुकान का विरोध शुरू से किया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations