18 अप्रैल 2023
राजनांदगांव । ब्राम्हण पारा निवासी श्रीमती शकुंतला शुक्ला पति स्व शिवकुमार शुक्ला का आज शाम पांच बजे निधन हो गया। वेे लगभग 80 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। श्रीमती शुक्ला धार्मिक और मृदुभाषी स्वभाव की थीं। वे पंडित मिथलेश शुक्ला की भाभी, सुदेश शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीकेश शर्मा, सरिता व संगीता की माता एवं तुषार शुक्ला, शरद शुक्ला, योगेश शुक्ला, ज्ञानेश शुक्ला की बड़ी मां थीं। उनकी अंतिम यात्रा कल मंगलवार को सुबह दस बजे निज निवास से लखोली मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

Facebook Conversations