शिवनाथ तट पर हुआ रुद्राभिषेक,
त्वरित ख़बरें - विधायक एवं महापौर ने की शहर के सुख समृद्धि की प्रार्थना: विधायक एव महापौर ने भक्ति गीत मेरा भोला है भंडारी करें नन्दी की सवारी.... पर अपने आपको रोक नहीं पाए और झूम उठे,

दुर्ग।1 मार्च,नगर पालिक निगम! महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर भगवान भोलेनाथ जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किये । इस मौके पर सभापति राजेश यादव,संस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियाँ, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा.सहित अन्य एमआईसी सदस्यगण, पार्षद, एल्डमेन तथा नगर निगम दुर्ग के अधिकारी कर्मचारी और आम जनता उपस्थित थे। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व अवसर पर शिवनाथ तट में भगवान शिव जी की आराधना व आरती के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव के साथ समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित शिवनाथ नदी की आरती किये।

उन्होनें बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए उन्होनें प्रार्थना किये। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी और सभापति राजेश यादव ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर उन्होनें पूरे शहर वासियों की ओर से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। कहा उनकी कृपा आर्शीवाद हम सब के ऊपर बनी रहे। मनुष्य जीवन में आये हैं पिछले जन्म में अच्छा कार्य का यह प्रतिफल मिला है। इस जीवन में आने पर कार्य का मौका मिला है। इस जीवन में अच्छा कार्य करेगें। अगला जीवन भी मनुष्य योनी में होगा।हम सब यहाँ आज संकल्प लेते हैं प्रदेश और शहर में शांति सदभाव का वातावरण बनी रहे ऐसा कार्य हम हमेशा करेगें। शिवनाथ तट पर एक अच्छा कार्यक्रम हमेशा और व्यवस्था के लिए विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने नगर पालिक निगम परिवार को बधाई एवं शुभकामनाए दी है एमआईसी सदस्य संजय कोहले,दीपक साहू,श्रीमती सत्यवती वर्मा,सुश्री जमुना साहू,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद श्रीमती प्रेमलता साहू, बिजेंद्र भारद्वाज,श्रद्धा सोनी,श्रीमती उषा ठाकुर,श्रीमती महेश्वर ठाकुर ठाकुर, बृजलाल पटेल,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता,कृष्ण देवांगन,पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू,प्रकाश गीते,अजय मिश्रा,पापु श्रीवास्तव निगम के अधिकारी कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय, सहायक अभियंता आर.के. जैन,सहायक अभियंता आरके पालिया,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,विनोद मांझी, मोहित मरकाम, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा,नारायण ठाकुर,थानसिंह यादव,नारायण यादव,ईश्वर वर्मा समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations