शिक्षक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 07 सितम्बर 2022। 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राजनांदगांव द्वारा 5 सितम्बर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में रोवर रेंजर सीनियर स्काउट गाइड, शिक्षक-शिक्षिका, समाजसेवी ने रक्तदान दिया। संसदीय सचिव, विधायक व राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ विनोद सेवन लाल चन्द्राकर की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड संगठन की राज्य एवं जिला के रक्तदान दाताओं की इकाई का गठन किया गया। जिसमें राज्य सचिव राज्य मुख्यालय रायपुर  के के सोनी, जिला मुख्य आयुक्त  अब्दुल रफीक खान, जिला शिक्षा अधिकारी  आर एल ठाकुर, पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्रीमती सुनीता चौधरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला सर्जन डॉ. जैन, जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. उषा,  सोनी सहित राज्य पुरस्कार ओपन रेंजर कु. गीतांजलि साहू, कु. पूर्णिमा नागदेवे, रेंजर कु. रिंकी साहू, विनोद हथेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त  मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त  रमेश दास साहू, विकासखंड सचिव राजनांदगांव स्काउट गाइड सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग रहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations