छत्तीसगढ़ में बिना सत्यापन करीब 6 करोड़ का भुगतान, 1531 पानी टंकियों में तड़ित चालक लगाने के नाम पर गड़बड़ी
त्वरित ख़बरें :भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ में पानी की टंकियों पर तड़ित चालक और इंडिकेटर लगाने के काम में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि 1531 पानी टंकियों पर उपकरण लगाए बिना ही भुगतान कर दिया गया। इस काम के लिए करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

बताया जा रहा है कि बिना मौके पर काम का सत्यापन किए ही 17-17 लाख रुपए तक के बिल पास कर दिए गए। मामले में फर्जी बिलों के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप है। इस खुलासे के बाद काम की गुणवत्ता, जांच प्रक्रिया और भुगतान की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations