सहायक अभियंता कामना सिंह यादव को सेवानिवृत्त होने पर निगम में दी गई बिदाई
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनंादगांव 01 मई। नगर निगम के सहायक अभियंता कामना ंिसह यादव सेवकाल के दौरान अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुये। जिन्हें आज वी.सी हॉल में आयोजित बिदाई समारोह में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा एवं तकनीकि अधिकारियों की उपस्थिति में भावभिनी बिदाई दी गयी। बिदाई समारोह में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता  यू.के.राटेके व दीपक खाण्डे ने यादव को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया तथा भविष्य निधि की राशि का चेक दिया गया।

बिदाई समारोह में आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि लंबे समय तक सेवा देकर यादव साहब आज सेवानिवृत्त हो रहे है। लम्बे समय तक कार्य करने से परिवार की तरह जुडाव हो जाता है, जिसके कारण सेवानिवृत्त होने पर तकलीफ तो होती है पर शासन नियमों के तहत सेवा मुक्त होना पडता है। लेकिन आप इस निगम परिवार के सदस्य है, इसलिये आप हमसे अलग नहीं है और भावनात्मक रूप से जुडे है। उन्होने कहा कि यादव साहब ने इंजीनियर के रूप में लगन से कार्य किया मेरे समय मेें उन्होंने वार्ड परिसीमन के कार्यो का बखूबी निर्वाहन किया, जिससे उनकी कार्य दक्षता परिलक्षित हुई। दिन रात अपनी टीम के साथ उन्होंने परिसीमन के कार्यो को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यगत कारणों से उन्हे अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में परेशानी आई, लेकिन आज वे स्वस्थ होकर सेवानिवृत्त हो रहे है, मै भगवान से उनके दीर्धायु होने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ।

कार्यपालन अभियंता रामटेेके ने कहा कि यादव जी के साथ काफी लंबा समय कार्य करने का मौका मिला, कुछ माह के अंतर में हम लोगो ने निगम में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में नगरीय निकायों में संसाधनों की कमी थी पर कम संसाधन में भी यादव ने अपने दायित्वो का कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया, जो हमे सीख देती है, आज शासन के सेवानिवृत्त नियम के तहत अपने कार्यो से मुक्त हो रहे है। मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅॅॅू।

सहायक अभियंता यादव ने कहा कि मेरे सर्विस काल में छोटे से बड़े सभी अधिकारी कर्मचारी का पूरा सहयोग मिला और पारिवारिक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिला जिसे मै कभी भुला नही पाउंगा। लगभग एक वर्ष से स्वास्थ्य खराब होने पर भी सभी का पूरा सहयोग मिला, जिसके लिये मै निगम परिवार का सदा आभारी रहूंगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, सहायक लेखाधिकारी राकेश नंदे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations