शास. उच्च. माध्य. विद्यालय तिलईरवार में मनाया गया "योग दिवस"
त्वरित खबरें- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

दिनांक 21 जून 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में योग दिवस मनाया गया । इस योग दिवस में सरपंच महोदया  नंदीका कुंजाम, सीएसबी कुंजाम, स्वास्थ्य विभाग से  सरिता तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य महोदय, समस्त स्टॉफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में योगाभ्यास शिक्षक के रूप में थंगेश्वर कुमार साहू एवं नोहर दास लिलहारे के द्वारा योगाभ्यास कराया गया । नोहर दास लीलहारे के द्वारा योगाभ्यास के महत्व,उसके लाभ के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को सारगर्भित ढंग से बताया गया । और थंगेश्वर कुमार साहू एवं  अनुराधा ढोक द्वारा योग पर रचना का पठन किया गया । योगाभ्यास के बाद सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य महोदय अशीम कुमार यदु,  अनुराधा ढोक, थंगेश्वर कुमार साहू, जानकी वल्लभ तंबोली, राजेश कुमार नेताम,  रेखा मुरकुटे, जितेंद्र कुमार कश्यप, नोहर दास लीलहारे, पालक राम वर्मा, हरिचंद यादव सभी व्याख्याता के साथ-साथ  आशीष मसीह सहायक शिक्षक उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू जी के द्वारा किया गया । और इस योग दिवस की सफल कार्यक्रम प्राचार्य महोदय अशीम कुमार यदु जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ और कार्यक्रम के अंत में सभी को योग दिवस पर संबोधित करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया                                 Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations