5/अगस्त /2022

बसंतपुर इलाके के इंदिरा नगर चौक में बाइक सवार खड़े मालवाहक में घुस गए। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के मुताबिक रामनगर में रहने वाले नरेश यादव (35), बिट्टू यादव (25) और क्लब चौक निवासी शिवा यादव (26) तीनों बाइक से हल्दी वार्ड गए हुए थे। जहां से तीनों दोपहर 3 बजे अपने घर लौट रहे थे। तभी इंदिरा नगर चौक के पास आगे चल रही मेटाडोर को ओवरटेक करने उन्होंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई।
मेटाडोर को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी पिकअप में बाइक जा घुसी। हादसे में तीनों को हाथ पैर और सिर पर चोंटे आई थी, जिससे नरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिट्टू और शिवा को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में जारी है। शहर में जगह-जगह अघोषित पार्किंग बन गई है। इसके चलते हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन यातायात पुलिस की टीम इस पर सख्ती नहीं दिखा रही है। ट्रैफिक दबाव वाले हिस्सों में भी बेतरतीब गाड़ियां खड़ी हो रही है।

Facebook Conversations