सड़क दुघर्टना में मृत व्यक्तियों के परिजनों एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को 10 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
त्वरित खबरे :

04 मई 2023

राजनांदगांव । कलेक्टर  डोमन सिंह ने जिले में सड़क दुघर्टना में मृत व्यक्तियों के परिजनों एवं घायल पीडि़त व्यक्तियों को 10 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजन को 25 हजार रूपए एवं सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील को 4 लाख रूपए एवं डोंगरगांव, छुरिया व डोंगरगढ़़ तहसील को 2-2 लाख रूपए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार को आबंटन किया गया हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations