बालोद- ग्राम सांकरा ज विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली 11 के.व्ही. सांकरा बस्ती फीडरों में 16 से 18 जून तक सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 11 के.व्ही. सांकरा बस्ती फीडर में ओरमा से जगन्नाथपुर तक पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड चौड़ीकरण के कार्य में पोल एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य किया जाना है। जिसमें सांकरा उपकेंद्र से निकलने वाली 11 के.व्ही. सांकरा फीडर से जुड़े गांवों में बिजली बंद रहेगी।
बालोद भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कारों के लिये वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव 31 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए कला क्षेत्र के अंतर्गत संगीत, चित्रकारी, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, सिनेमा, रंगमंच आदि एवं सामाजिक कार्य के अंतर्गत सामाजिक सेवा, धर्मार्थ सेवा, सामुदायिक परियोजनाओं में योगदान आदि शामिल है। इसी तरह सार्वजनिक मामलों के अंतर्गत कानून, सार्वजनिक जीवन, राजनीति आदि तथा विज्ञान और इंजीनियरिंग के अंतर्गत अंतरिक्ष अभियांत्रिकी, परमाणु विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और उसके संबंधित विषयों आदि में अनुसंधान एवं विकास शामिल है। इसी तरह व्यापार और उद्योग के अंतर्गत बैंकिंग, आर्थिक गतिविधियां, प्रबंधन, पर्यटन का प्रचार, व्यवसाय आदि एवं चिकित्सा क्षेत्र के अंतर्गत चिकित्सा अनुसंधान, भेद के अलावा साहित्य और शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत पत्रकारिता, शिक्षण, पुस्तक रचना, साहित्य, कविता, शिक्षा के संवर्धन, साक्षरता को बढ़ावा देना, शिक्षा सुधार आदि को शामिल किया गया है। इसके साथ ही सिविल सेवा क्षेत्र के अंतर्गत भेद/संबंध एवं सरकारी नौकरों द्वारा प्रशासन आदि में उत्कृष्टता तथा खेल क्षेत्र के अंतर्गत लोक प्रिय खेल, एथलेटिक्स, साहसिक, पर्वतारोहण आदि को शामिल किया है।

Facebook Conversations