3 अप्रैल 2023
राजनांदगांव। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक विगत 15 मार्च को हुई वहीं 6 अप्रैल को प्रदेश के समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय का घेराव करने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ राजनांदगांव इकाई प्रांतीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष के संयुक्त संयुक्त नेतृत्व में राजनांदगांव से निकलेंगे संयुक्त बैठक में हुई चर्चा के अनुसार राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ अंतर्गत कार्य अन्य कर्मचारियों का वर्षों से अपनी लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने के कारण शासन एवं प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिला एसोसिएशन एवं संघ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के संबंध में समय-समय पर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को लिखित आवेदन किया गया उनके पश्चात भी मिशन के वार्षिक बैठक एवं समिति बैठक में भी आज तक किसी भी मांग एवं परेशानियों का समाधान नहीं किया गया सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा हैं जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले अपने मांगों के पूर्ति के लिए 6 अप्रैल को नवीन स्वास्थ्य भवन सेक्टर 19 में स्थित कार्यालय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का घेराव करने का निर्णय लिया गया है इस संबंध में आज ब्लॉक घुमका इकाई सी एच ओ संघ द्वारा आज बीएमओ कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमका में ज्ञापन सौंपा गया।

Facebook Conversations