राजनांदगांव। छत्तीसगढ प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला साहू संघ के महिला पदाधिकारी संभागीय बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण एवं भक्त मां कर्मा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना आरती कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
दुर्ग सम्भाग स्तरीय महिला सशक्तिकरण महिला प्रकोष्ठ बैठक में भाग लेने सभी जिला से महिलाएं उपस्थित रही। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहनकुमारी साहू जी, प्रदेश सहसंयोजिका श्रीमती चित्रलेखा साहू जी, जिला संयोजिका देवी श्री साहू जी उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम प्रदेश संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवम् मुंगेली जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू जी के नेतृत्व में हुआ। महिलाओं के अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में किया गया। महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार और कानूनी अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया।
महिलाओं के सशक्त होने के लिए सबसे पहले दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या आदि उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली प्रथाओं को समाप्त करनी होगी, जिसमे सर्वसमाज की महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए बात की गई। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजिका महिला प्रकोष्ठ व मुंगेली जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहन कुमारी साहू ,प्रदेश सह संयोजिका श्रीमती देवी श्री साहू, तेजेश्वरी साहू जिला साहू संघ उपाध्यक्ष, आरती साहू जिला सचिव, केसरी साहू संयोजिका तहसील साहू संघ, शैलेंद्री साहू जिला नया प्रकोष्ठ, ममता साहू, लक्ष्मी साहू, सरिता साहू ,सविता साहू, मनीषा साहू, विभा साहू,लक्ष्मी साहू, कामिन साहू, सीमा साहू, पूनम साहू, खिलेश्वरी साहू ,शकुंतला साहू, चित्ररेखा साहू एवं अन्य माताएं,बहने बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला साहू संघ मीडिया प्रभारी रुपेन्द्र साहू ने दी।

Facebook Conversations