01 मार्च 2023
राजनांदगांव । नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 14 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 2 मार्च को रविदास वार्ड नं. 20 के लिये पेन्ड्री स्कूल में, मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये आंगनबाडी केन्द्र पेन्ड्री में व रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल मेें, 3 मार्च को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाल लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्री शाला में व रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड नं. 26 के लिये पार्षद कार्यालय सत्यनारायण धर्मशाला के बाजू में एवं 4 मार्च को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में, विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठ पारा सामुदायिक भवन मेें व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर मंे शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में पेंशन हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा, जिसमें पेंशनधारी अपना बैक पास बुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाकर सत्यापन करा सकते है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Facebook Conversations