रविवार को प्रज्ञानालय क्रिया योग आश्रम LIG-297 पद्मनाभपुर दुर्ग में क्रियोगियो की बैठक आहूत की गई ...
त्वरित खबरें -संतन पासवान रिर्पोटिंग

दुर्ग :-  रविवार को प्रज्ञानालय क्रिया योग आश्रम LIG-297 पद्मनाभपुर दुर्ग में क्रियोगियो की बैठक आहूत की गई ।जिससे विशेष साधना शिविर आयोजिन के सम्बंध में चर्चा हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पंचदिवसीय "क्रियायोग विशेष साधना शिविर' का आयोजन चोपड़ा पैलेस न्यू आदर्श नगर दुर्ग में 20 फरवरी  से 25 फरवरी 2026 तक होना निश्चय किया गया है।इस संदर्भ में आश्रम की संचालिका स्वामी श्रीधरानंद गिरि की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुराने कियावानों को रजिस्ट्रेशन कराने एवं दीक्षा के लिए सुपात्रों के चयन का भी आह्वान किया गया। बताया गया कि इस अवसर पर विशेष शिविर में बड़ी संख्या में मुम्बई, बंगलोर, इंदौर, भोपाल, नागपुर, बनारस, रायपुर से आनेवाले क्रियावानों का रजिस्ट्रेशन व  पहचान पत्र तैयार हो गया है। पुरी से भी बडी संख्या में संन्यासियों के पधारने की संभावना है।इस आशय की जानकारी कार्यकारिणी सचिव  युवराज देशमुख ने दी। इसी दौरान स्वामी ब्रह्मानन्दजी का जन्मोत्स  भी मनाया गया। ततपश्चात सामूहिक ध्यान हुआ, जिसमें अंचल के क्रियावान शामिल हुए। विशेष साधना शिविर के लिए रजिस्टर्ड क्रियावानों को पहिचान पत्र भी वितरित किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations