14 जुलाई 2022
रहानपुर। जिले बहुचर्चित बुरहानपुर जिला अस्पताल महाघोटाले (Burhanpur District Hospital big scam) में पुलिस ने एक और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। RTI कार्यकर्ता आंनद दीक्षित (RTI activist Anand Dixit) पर धोखाधड़ी और शासकीय राशि गबन मामले में FIR दर्ज किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता डॉक्टर आनंद दीक्षित ने अस्पताल के मुख्य आरोपी की पत्नी अमृता नवलखे के साथ मिलकर मां कृपा नाम की फर्म बनाकर शासकीय राशि का गबन किया था। इसके चलते आरटीआई कार्यकर्ता को पुलिस ने आरोपी बनाया है। फिलहाल RTI कार्यकर्ता आंनद दीक्षित फरार है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में लालबाग़ पुलिस ने बुरहानपुर जिला अस्पताल के धोखाधड़ी और शासकीय राशि ग़बन प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे को दिल्ली से गिरफ़्तार किया था। उससे 11 लाख की नक़दी जब्त की थी।
मामले के मास्टरमाइंड आरोपी प्रतीक नवलखे ने पूछताछ में बताया कि आनंद दीक्षित भी इस धोखाधड़ी में सम्मिलित था। आनंद दीक्षित ने प्रतीक की पत्नी अमृता नवलखे के साथ षड्यंत्र पूर्वक शासन की राशि का ग़बन करने के उद्देश्य से माँ कृपा नाम से फर्म बनाई थी। फर्म के नाम से खोले गए बैंक खातों में शासकीय राशि ग़बन कर धोखाधड़ी पूर्वक डलवाई थी। इस राशि का इस्तेमाल खुद के निजी उपयोग के लिए किया गया। डॉ. आनंद दीक्षित का वास्तविक नाम सूर्यकांत है। आनंद दीक्षित फिलहाल फ़रार है। आनंद दीक्षित गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस इस धोखाधड़ी व ग़बन मामले में बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपी प्रतीक नवलखे से गहराई से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर ग़बन में सम्मिलित लोगों को आरोपी बनाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी

Facebook Conversations